Top News

कोलासी मंडल के उत्तरी सिमरिया शक्ति केंद्र में मुखिया की अगुवाई में सुनी गई मन की बात कार्यक्रम





 कोढ़ा  कटिहार /शंभु कुमार 


                          विधानसभा क्षेत्र के कोलासी मंडल के उत्तरी सिमरिया शक्ति केंद्र पर प्रधानमंत्री द्वारा तय कार्यक्रम मन की बात  आकाशवाणी के माध्यम से मुखिया ज्ञानचंद मंडल की अगुवाई में मोबाइल पर देखा एवं सुना गया। कोलासी मंडल के मधुरा, संदलपुर, दक्षिण सिमरिया, उत्तरी सिमरिया, विनोदपुर, चंदवा, बहरखाल, रौतारा, रजवाड़ा एवं दिघरी पंचायत के शक्ति केंद्र एवं बूथों पर ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक प्रधानमंत्री के द्वारा दिए गए अभिभाषण को सुना गया।  सभी शक्ति केंद्रों पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित होकर मन की बात कार्यक्रम को ध्यान पूर्वक सुना।


कोलासी मंडल के उतरी सिमरिया शक्ति केंद्र प्रमुख भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम को महीने के अंतिम रविवार को ध्यान पूर्वक सुना जाता है। सभी शक्ति केंद्र प्रभारी ने नमो ऐप पर किए गए कार्यक्रम की जानकारी अपलोड कराया। इस कार्यक्रम में मुखिया ज्ञान चंद्र मंडल, रामबचन तूरी, लंबोदर मंडल, मंतोष मंडल, वार्ड सदस्य लाल मोहम्मद, अरुण कुमार शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post