कोढ़ा कटिहार /शंभु कुमार
विते दिनों हुए आन लाइन सर्विस देने वाले दुकानदार पर अपराधियों के द्वारा गोली चला कर जानलेवा हमला किया गया था।इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं करने पर पिडित दुकानदार सुबोध झा ने बताया कि विगत कांड का दस दिनों से ऊपर बित जाने के बावजूद पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी है। घटना के बिषय में आगे बताते हुए कहा कि दिनांक 14/7/2023 मैं अपनी दुकान पर आन लाइन का सेवा ग्राहकों दे रहे थे उस वक्त पांच छः की संख्या में ग्राहक भी मेरे दुकान पर मौजूद थे इसी बिच समय लगभग 8:15 बजे देर शाम में अचानक अमित कुमार अनुपम मेरे दुकान पर आ धमके गाली गलौज करते हुए पास में मौजूद कमर से पिस्टल निकाल मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया हमला करने के क्रम में हाथ से रोकने पर गोली निचे के फर्श जा गिरी जिसका की निशान अब तक पड़ी है।
किसी तरह मैं अपना जान बचा सका उक्त घटना की जानकारी आवेदन देकर रौतारा थाना को दी गई पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन भी की घटना स्थल पर खोखा भी बरामद की गई थी। लेकिन अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा सकी है उल्टे पुलिस हम पर मामले को लेकर समझौता करने के लिए दबाव बना रही है।घटना के पिछे कारणों को बताते हुए कहा कि गोली चलाने वाली की मां उर्मिला कुमारी रौतारा माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत है। विद्यालय की अनियमितता को लेकर मैं जांच हेतु आवेदन दिया था जिसकी की जांच चल रही है विद्यालय की अनियमितता की जांच में दिये आवेदन को भी आपस लेने का दबाव अमित कुमार अनुपम,अमित कुमार अनुपम की मां प्रधानाध्यापिका उर्मिला कुमारी , प्रधानाध्यापिका के पति मिथलेश कुमार गुप्ता के द्वारा धमकी भी दी जा रही थी ।जब मैंने इसका विरोध किया तो बदले की भावना से आक्रोशित होकर हमें जान से मारने का प्रयास से गोली काण्ड कर दिया।वही मौके पर कटिहार डीएसपी ने भी पहुंच कर मामले को लेकर जांच पड़ताल की थी आश्वासन दिया गया था की उचित जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अभी तक गोली चलाने वाले खुले आम घुम रहे हैं मामले के अनुसंधान कर्मी के द्वारा कहा जा रहा है कि कहीं कोई गोली नहीं चली है मेलमिलाप कर लो। मुझे पुरी आशांका है कि पुलिस के द्वारा मामले का लीपा पोती करने की कोशिश की जा रही है। मामले को लेकर प्राप्त आवेदन के आधार पर कांड संख्या 69/2023 के तहत मामला दर्ज भी की जा चुकी है।आये दिन अभी भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
वही पिडित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है की मामले की उचित जांच पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।


Post a Comment