कटिहार/शंभु कुमार
फलका में शनिवार की देर रात शांतिपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व संपन्न हो गया। मुहर्रम पर्व संपन्न कराने में स्थानीय प्रशासन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा, अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार, थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल, राजस्व अधिकारी सुशील कांत सिंह, राजस्व कर्मचारी आरिफ हुसैन व समेत सभी पुअनि,सअनि तथा पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही और कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य गांव से जुलूस एक दूसरे गांव गए
और अपना कर्तव्य दिखाया। और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पुनः वापस हो गए। इस दौरान फलका में कई जगह से ताजिया व लिशान भी आया। मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो को लेकर विधान पार्षद प्रतिनिधि संजय झा जिला परिषद प्रतिनिधि बलराम साह, मनोज मंडल, चंदन चौधरी, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल कलाम आजाद, मुखिया प्रतिनिधि अमित गुप्ता, टुनटुन गुप्ता, समाजसेवी अनिल पासवान, मोहम्मद तफ्सील, मो० इकराम, जमीरउद्दीन, गौतम मालाकार आदि की भूमिका भी सराहनी रही।


Post a Comment