Top News

पर्यटन स्थल संपर्क पथ एवं कला मंच का विधायक ने किया शिलान्यास

 



कटिहार से गणेश झा की रिपोर्ट


कुरसेला प्रखंड अंतर्गत शाहपुर धर्मी पंचायत के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 कटरिया से त्रिमोहनी संगम पर्यटक स्थल पथ एवं पुल निर्माण कार्य का बरारी विधायक ने नारियल फोड़कर तथा फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसका प्राक्कलन राशि 06 करोड़ 42 लाख 34 हजार है। वही शाहपुर धर्मी पंचायत अंतर्गत ही कटरिया के काली स्थान के समीप सांस्कृतिक विरासत को जागृत करने के लिए कला मंच का भी शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम की  अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया। इस मौके पर विधायक विजय सिंह ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पुल पुलिया का निर्माण हो जाने से संगम तट पर गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।


पहले गंगा तक जाने में काफी परेशानियों का सामना श्रद्धालुओं को करना पड़ता था। रेत में छोटे वाहनों को गंगा तट तक पहुंचने में काफी असुविधा होती थी। लोग वाहन से गंगा स्नान के लिए नहीं पहुंच सकते थे।सड़क एवं पुल का निर्माण होने से श्रद्धालु आराम से गंगा तक के त्रिमोहिनी संगम स्थल के पर्यटक स्थल तक आराम से पहुंच पाएंगे। यह कोसी सीमांचल क्षेत्र का एकमात्र संगम स्थल है। धार्मिक दृष्टिकोण से इनका महत्व काफी है। वहीं दूसरी ओर कटरिया गांव स्थित काली मंदिर के प्रांगण में रंगमंच का भी शिलान्यास बरारी विधायक विजय सिंह ने नारियल फोड़कर तथा फीता काटकर किया जिसका प्राकलित राशि 7 लाख 46 हजार 7 सो के लागत से निर्माण किया जाएगा। जिससे कि गांव के रंगकर्मी को नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में सुविधा होगी। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख दीपमाला सिंह पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी,पूर्व मुखिया बबलू सिंह  वकील रजक दक्षिणी मुरादपुर के मुखिया ललन राम,प्रदेश महासचिव राजकुमार गुप्ता,वीरेंद्र राय,संजय मधुकर,मोहित झा, कन्हैया झा,सरवन कुमार सिंह अजय सिंह,रणधीर सिंह,सुखदेव सिंह,शेखर सिंह,अनोज सिंह संजय सिंह आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post