Top News

जमीन खोदकर शराब का जखीरा हुआ बरामद, शराब तस्कर भी हुआ गिरफ्तार

 



कटिहार/जिला संवाददाता 


कुरसेला पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कुरसेला थाना क्षेत्र के कुर्सेला बस्ती गांव के प्रहलाद साह के घर के आंगन में गड्ढे से पुलिस ने 108 लीटर विदेशी शराब बरामद कर शातिर तस्कर मुरारी साह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रह्लाद साह घर से फरार होने में कामयाब रहा। 



मिली जानकारी के अनुसार कुर्सेला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुर्सेला बस्ती निवासी प्रह्लाद साह के घर के आंगन में मिट्टी खोदकर भारी मात्रा में शराब की बोतलें छिपाई जा रही है। जिसकी भनक कुर्सेला पुलिस को लग गई। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु कुर्सेला  पुलिस सदल बल कुर्सेला बस्ती के चार नंबर वार्ड के प्रह्लाद साह के घर पहुंचकर शातिर तस्कर को गड्ढे में छिपा रहे शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया ।वही मौके पर तीन ब्रांड के 108 लीटर विदेशी शराब बरामद कर थाना लाया गया। पुलिस कागजी प्रक्रिया के बाद  शराब तस्कर मुरारी साह पर मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायीक हिरासत में कटिहार भेज दिया है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कुर्सेला बस्ती निवासी मुरारी साह ,पिता प्रह्लाद साह के घर आंगन के गड्ढे से 108 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है ।जिसमें शराब तस्कर मुरारी साह के पिता प्रहलाद साह को भी अभियुक्त बनाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post