Top News

बाइक की डिक्की तोड़ 50 हजार लेकर 2 उचक्के रफूचक्कर

 

धमदाहा/रितेश राज

पूर्णियाँ: बेखौफ डिक्की तोड़वा गिरोह के अपराधियों ने अनुमंडल मुख्यालय स्थित किसान डीजल पंप पर खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर ₹50000 निकालकर फरार हो गया है. घटना को लेकर धमदाहा थाना क्षेत्र के पुरानी डीह निवासी पटवारी महतो का बेटा अभिषेक कुमार ने थाना में आवेदन दिया है. घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि उसके खेत में रोपनी का काम चल रहा है जिसमें जोताई एवं बोआई की राशि मजदूरों को देने के लिए वह धमदाहा बाजार स्थित एटीएम से ₹50000 की निकासी कर अपने घर जा रहा था


इसी बीच बाइक में पेट्रोल लेने के लिए वह किसान डीजल पंप पर गया था पेट्रोल लेने के पश्चात उसे प्यास की तलब हुई तो वह गाड़ी को पेट्रोल पंप पर खड़ी कर पानी पीने चला गया. इसी बीच एक व्यक्ति ने उसकी गाड़ी का डिक्की तोड़ा और ताबड़तोड़ राशि निकालकर थोड़ी दूर आगे पल्सर बाइक स्टार्ट कर अपने साथी का जो इंंतजार कर रहा था वह पीछे बैठकर फरार हो गया. हालांकि पीड़ित ने कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया था परंतु राशि लेकर भागने वाले दोनों अपराधी तेज गति से पूर्णिया की ओर भाग गयाा

हालांकि घटना को अंजाम देकर भाग रहे दोनों अपराध कर्मी एवं बाइक का फुटेज पुलिस ने सोशल जारी कर लोगों से पहचान करने की अपील की है. इस संबंध पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष कुमार अभिनव ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में पुलिस छानबीन में जुट गई है.और बहुत जल्द अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post