पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़
डाॅ आर के मोदी को सर्वसम्मति से एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया पूर्णिया इकाई का अध्यक्ष एव डाॅ निशिकांत को नया सचिव चुना गया है। इसके अलावा डाॅ अजय कुमार एव डाॅ अरविन्द कुमार को उपाध्यक्ष व डाॅ कृष्ण मोहन को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है ।इस चुनाव के लिए इण्डियन काॅलेज ऑफ फिजिशियन के कार्यकारिणी सदस्य डाॅ देवी राम व प्रतिष्ठात डाॅ सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने चुनावी प्रक्रिया को सफलता पूर्वक सम्पन्न करा कर नयी कमिटि की घोषणा की । जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई । इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष डाॅ बिनोद धारेवा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष डाॅ आर के मोदी को एव निवर्तमान सचिव डाॅ सी के सिंह ने नव निर्वाचित सचिव डाॅ निशिकांत को बुके देकर सम्मानित किया । नव निर्वाचित अध्यक्ष डाॅ आर के मोदी ने कहा कि नयी कमिटि प्रत्येक माह क्लिनिकल मिंटिग का आयोजित करेगी। जिसमें नयी दवा और नये अनुसंधान कि चर्चा होगी जिससे रोगियो के इलाज मे सहायता मिलेगी
डाॅ देवी राम ने नयी कमिटि को बधाई देते हुए आशा जताया कि इससे संगठन व डाक्टरो को मजबूती मिलेगी ।
इस मौके पर डाॅ आर के मोदी ने कहा कि नन कोम्निकेवल डिजीज (एनसीडी) के तहत आने वाली बीमार के प्रति जागरूकता अभियान जलाया जाएगा ।एनसीडी कोई छुआछूत की बीमार नही है लेकिन इस बीमारी का जनक व मुलकारण खराब जीवन शैली, असंतुलित आहार एव मोटापा है। पूरे विश्व में (भारत में भी )कम उम्र के बच्चे मोटापा का शिकार हो रहे है ।अगर इन चीजो पर बचपन से ही ध्यान दिया जाए तो भविष्य मे डायबिटीज, ब्लडप्रेशर ,हृदय घात इत्यादि जन लेवा बीमारीयो पर अंकुश लग सकता है ।इसके लिए उन्होने कहा कि हम स्कूली बच्चो एव किशोरो के लिए जागरूकता अभियान चलायेगे उन्हे सजग करेगे
ताकि जब वह व्यस्क हो तो उन्हे इन बीमारयो से ग्रसित होने की सम्भावना कम हो जाए। उन्होन यही भी कहा नयी कमिटि समय समय पर गांव मे जा कर चिकित्सक एव जागरूकता शिविर लगायेगी ।इस कार्यक्रम मे किडनी रोग विशेषज्ञ डाॅ मनोज कुमार गुप्ता ने किडनी रोग से संबंधित सभी को नयी जानकारी दी ।इस अवसर पर डाॅ यू बी सिंह, डाॅ भी पी अग्रवाल, डाॅ ए के पाठक ,डाॅ ए के सिंह, डाॅ एन एस क्यू नसर आदि उपस्थित थे



Post a Comment