धमदाहा/सिटीहलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: धमदाहा थाना अन्तर्गत कुंवारी पंचायत के सतमी धुन्नी टोला निवासी हेमलाल टुडू का 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु का सर्पदंश का शिकार हो गया।बताया जाता है कि हिमांशु अपने घर में सोया हुआ था इसी दौरान किसी विषधर सांप ने काट लिया। सांप डसने के बाद हिमांशु के द्वारा हल्ला करने लगा जब तक घर वाले को कुछ समझ पाते उसकी हालत बिगड़ गई
बाद में परिजनों ने डॉक्टर के पास ले गए जहां उसने दम तोड दिया। धटना की जानकारी के बाद कुँआरी पाँचयत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार बबलू व समिति सदस्य सिकन्दर साह सहित वार्ड सदस्य पहुंचकर परिजनों का ढांढस बांधा
घटना की सूचना मिलते ही धमदाहा थाना अध्यक्ष कुमार अभिनव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी।



Post a Comment