Top News

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, जनप्रतिनिधि द्वारा अहम पहल

किशनगंज/इमरान हाशमी 

नगर पंचायत बहादुरगंज के कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकुर रहमान के द्वारा लगातार मुशलाधर बारिश होने के बावजूद भी क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ से हो रही क्षति का जायजा ले रहे हैं। मॉनसून सत्र ने दस्तक दे दी हैं। लगातार बारिश होने के कारण जन जीवन अस्त व प्रभावित हो रही है। नगर पंचायत अंतर्गत सड़कों पर तालाब के बाढ़ का पानी समान रुप धारण कर चुकी है वहीं पुल- पुलिया भी धवस्त होने के कगार पर है


एक ऐसा ही मामला नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड संख्या 04 की है जहां की मुख्य सड़क नेशनल हाईवे से स्टेट हाईवे के बीच आवागमन का एक मात्र मार्ग है। जिसकी स्थिति बद से बद्तर है,उसी मार्ग में कलवर्ट में पानी के साथ गंदगी जमा हो गई थी, जिसके कारण पानी का बहाव रुक गया

मौके पर जनप्रतिनिधि पहुंच कर जेसीबी मशीन के माध्यम से उसकी सफाई कराया। ताकि नदी तट बसे गांव इसके कारण विलीन न हो जाए। वहीं वसीकुर रहमान ने बताया कि नगर पंचायत के सभी पदाधिकारी गण सतर्क व सजक हो चुके हैं ,बाढ़ को ध्यान में रखते हुए। क्षतिग्रस्त इलाके में मरम्मत कार्य भी करवाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post