मुरलीगंज / मिथिलेश कुमार
मधेपुरा : बिहार राज्य आशा संयुक्त संघर्ष मंच के अहवान पर नौ सूत्री मांगो के समर्थन में 12 जुलाई से प्रखंड आशा संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी आशा कर्मी विभागीय कामकाज ठप कर हड़ताल किये हैं। आशा कर्मियों के हड़ताल से स्वास्थ्य संबंधी कार्य प्रभावित हुआ है
जारी हड़ताल में शुक्रवार को सीएचसी परिसर में धरना पर बैठे आशा कर्मियों ने अपनी मांगो को लेकर जमकर नारे लगाए। जिसमें पारितोषिक नही मासिक मानदेय चाहिए, एक हजार में दम नही, दस हजार मासिक मानदेय से कम नही, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घोषित करने, आशा फैसिलिटेटर को 30 दिन का भ्रमण भत्ता पांच सौ भुगतान करने सहित नौ सूत्री मांग कर रहे थे
मौके पर आशा संघ प्रखंड अध्यक्ष शशी देवी, उपाध्यक्ष कंचन देवी, कोषाध्यक्ष फुल कुमारी, सचिव रिंकू देवी, ललिता कुमारी, नीतू कुमारी, गुलाबी देवी, पारसमैन देवी, प्रमिला देवी, पुनिता देवी, बीबी खातुन, कल्पना कुमारी, मुन्नी देवी, सहित दर्जनो आशा कर्मी मौजूद थी।



Post a Comment