Top News

अमौर में बाढ़ ने दे दी दस्तक दर्जनों गाँव मे घुसा बाढ़ का पानी

अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार बारिश होने से एवं अमौर प्रखंड क्षेत्र मे भी लागातार बारिश होने से कनकई नदी ,परमान, दास नदी एवं महानंदा नदी में डेजर लेवल से अधिक जलस्तर बढ़ जाने से निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। वही परमान नदी के किनारे बसे गांव बिजलिया, कदगमा  मेनापुर, रसेली , बनगवा, ढरिया कोचका, पलसा, बेलगच्छी गांव   के लोग काफी भयभीत होने लगे हैं। वही कनकई नदी में जलस्तर बढ जाने बाढ का भयावह स्थिति बन गया है ।जिससे पानी फैल जाने से सुरजापुर, चौका, तालबारी, हरिपुर, रंगरैया ,लाल टोली ,ज्ञानडोभ पैठान टोली,सिमरिया, बावनडोभ, फकीर टोली आदि गांव में किसी किसी घर में पानी घुस गया है


जानकारी अनुसार कई गांवों में प्रखंड मुख्यालय से सम्पर्क भंग हो गया है। कुछ लोग पैठान टोली पूल मे रात से शरण ले रहे है, जिससे लोगों के सामने खाने पीने की समस्या बना हुआ है। वही पलसा चौक 99 स्टेट हाईवे से रंगरेया जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क के ऊपर से पानी वहने के कारण गांव का सम्पर्क बाधित हो गया है।  जिससे लोगों मैं काफी अफरा-तफरी का माहौल होने लगा है।  बहुत से लोग ऊचे जगहो मे शरण लेने लगे है। वही कनकई नदी के कटान से तालबारी टोला के महादिलत टोला कटान के चपेट में आ गया है। खारी महंगा पंचायत के मीर टोला महेश बथना में भी कटाव तेज हो गया है, जहां नदी किनारे बसे लोग घर तोड़ने में लगे हैं

पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि महमूद आलम ने बताया कि भीषण कटाव जारी है, क्षेत्र मे बाढ कि स्थिति से काफी भयावह  बना हुआ है। जिससे लोग काफी परेशान होने लगे हैं, खाश कर खारी घाट का अधुरा पुल के कारण नदी पाट चौरा होने के नाव से लोगों घंटों लगने के लिए सात पंचायत का परिचालन ठप हो गया है। वही बाढ कि स्थिति को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह, अंचलाधिकारी गुलाम शाहिद द्वारा क्षेत्र का दौरा लगातार कर बाढ क्षेत्र के स्थिति जायजा ले रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post