कटिहार/शंभु कुमार
फलका प्रखंड क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत में मुखिया भारती कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में विभिन्न समस्याओं को लेकर जनता उपस्थित हुए थे। जनता दरबार में राशनकार्ड में नाम जोड़ने के लिए, व राशन कार्ड में बच्चों का नाम दर्ज है इसके बाद भी डीलर राशन नहीं देते हैं की शिकायत सबसे ज्यादा था। जमीन का नामान्तरण, आधार कार्ड में पता सुधार के लिए भी आवेदन आया। जनता दरबार में मध्य विद्यालय झगड़ूचक के दर्जनों छात्र-छात्राओं एवं अभिभावक जनता दरबार में पहुंचे और मुखिया सेशिकायत की कि विद्यालय के सभी 07 शिक्षकों का तबादला अन्य विद्यालय में कर दिया गया।
इस विद्यालय में शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई। चार सौ पचास बच्चे नामांकित हैं। आज भी बच्चों की उपस्थिति 450 है। मात्र एक महिला शिक्षिका के भरोसे विद्यालय चल रहा है। मुखिया भारती कुमारी ने संज्ञान लेते हुए तुरंत जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता से बात कर समस्या से अवगत कराया तथा तुरत पाँच-छः शिक्षकों का प्रतिनियोजन करने का आग्रह किया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विमल मालाकार, संजय मालाकार, प्रवीण कुमार शर्मा, राजस्व कर्मचारी मो.आरिफ हुशैन, पंचायत सचिव जगदीश कुमार राम, कार्यपालक सहायक राकेश रंजन, आवास सहायक मनोज कुमार मंडल, तकनीकी सहायक प्रसून डे, स्वच्छाग्रही प्रीतम कुमार आदि मौजूद थे।


Post a Comment