Top News

समारोह आयोजित कर सीओ को दी गयी विदाई

मुरलीगंज/मिथिलेश कुमार 

मधेपुरा : मुरलीगंज के निवर्तमान अंचलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह को गुरुवार को विदाई दी गई। साथ ही नए सीओ सुनील कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया। अंचल परिसर भवन में एक समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। इस बीच उन्हें फूल-मालाओं के अलावे अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया


इससे पहले समारोह को संबोधित करते हुए लोगों ने अंचलाधिकारी के कार्यकाल की प्रसंशा की। कहा कि मुरलीगंज में कई सीओ आए हैं, परंतु इन्होने जिस तरह जनहित में कई काम किए, वो भूला नहीं जाएगा

अंचल संबंधी कार्यों का ससमय निष्पादन, त्योहारों में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखना, सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी आदि जैसे कार्यों के लिए हमेशा उनकी कमी खलेगी। सीओ साहब एक अधिकारी के रूप में हमेशा कर्तव्यनिष्ठ रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post