Top News

भवानीपुर पुलिस ने योगेन्द्र साह उर्फ जागो के घर से बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब किया जप्त

भवानीपुर/बमबम यादव

पूर्णियां : भवानीपुर थाना एएसआई सुनीता कुमारी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त किया है। भवानीपुर थाना पुलिस बल ने संदीप पंचायत अंतर्गत भेलवा टोला निवासी स्व परमेश्वर साह के पुत्र योगेन्द्र साह उर्फ जागो साह के फुस के घर से अवैध अंग्रेजी शराब जप्त किया है। भवानीपुर थाना एएसआई सुनीता कुमारी ने बताए कि उन्हें गुप्त सूचना मिली योगेंद्र साह उर्फ जागो बड़ी मात्रा में अवैध शराब लाकर अपने घर मे रखा है


सूचना मिलते ही एएसआई सुनीता कुमारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सदलबल के साथ छापेमारी करने का काम किया। छापेमारी के दौरान एएसआई मनोज कुमार साह ने कुख्यात  शराब तस्कर के घर से बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों का 231 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त करते हुए योगेंद्र साह उर्फ जागो साह  के पत्नी सुनीता देवी को गिरफ्तार करते हुए कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेजा गया

वही एएसआई मनोज कुमार साह ने बताया कि छापेमारी के पहले कुख्यात शराब तस्कर जागो साह अपने घर से फरार हो गया। एएसआई सुनीता कुमारी ने बताए कि जल्द जागो साह को भी गिरफ्तार किया जाएगा । छापेमारी में एएसआई मनोज कुमार साह , सिपाही अवधेश मंडल, सिपाही पूजा कुमारी, संजू कुमारी एवं अन्य सदलबल मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post