Top News

पढ़ाई करने विद्यालय गया था पुत्र, नहीं लौटा घर तो परिजन ने थाना में दिया आवेदन




कोढ़ा/ शंभु कुमार 


कोढ़ा थाना क्षेत्र के हरियाभीड़ बिसनपुर वार्ड संख्या सात ग्राम निवासी एक महिला ने अपने 13 वर्षीय पुत्र के गायब हो जाने को लेकर स्थानीय थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराने की गुहार लगाई है। थाना अध्यक्ष के नाम से दिए गए आवेदन में पीड़ित सपना देवी ने जिक्र किया है कि उनका पुत्र पंकज कुमार उम्र 13 वर्ष हरियाभीड़ बिशनपुर थाना कोढ़ा 19 जुलाई से ही गायब है। आवेदन में उन्होंने जिक्र किया है कि उनका पुत्र रामपुर मध्य विद्यालय पढ़ने गया था


जो कि चार बजे दिन तक घर नहीं लौटा तब मैं अपने परिवार के व्यक्ति के साथ स्कूल आए तो पता चला कि स्कूल में नहीं है, समाज और रिश्तेदारों के सहयोग से खोजबीन की लेकिन पुत्र के बारे में कुछ भी नहीं पता चल पाया है। आवेदन में उन्होंने लिखा है कि उनका पुत्र विद्यालय में आठवीं का छात्र है। वही मामले में कोढ़ा थाना अध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की गहन तहकीकात की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post