Top News

डीएम ने दिए खनन विभाग को लगातार छापामारी अभियान चलाने के निर्देश

किशनगंज/इमरान हाशमी 

 जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गयी। बैठक में डीएम के द्वारा 2023 -24 में राजस्व संग्रह के लिए एजेंडावार समीक्षा की गई।जिलांतर्गत सभी बालूघाट संचालन व अवैध उत्खनन,अवैध परिवहन, ईट भट्ठा संचालन व अवैध संचालकों पर कार्रवाई ,रॉयल्टी संग्रहण,माइनिंग ईनफोर्समेंट हेतु वन के अधिकारियों से समन्वय आदि के बिन्दु पर गहन समीक्षा हुई। वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व संग्रह की समीक्षा की गई


खनिज विकास पदाधिकारी और खान निरीक्षक को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लगातार क्षेत्र भ्रमण कर अवैध खनन के विरुद्ध छापामारी करें तथा विभागीय पत्र के आलोक में बालू घाट बंद रखना और ससमय खनन प्रारंभ करने समेत अन्य कार्य कराना सुनिश्चित करें। ओवरलोडिंग के विरुद्ध डीएम ने कहा कि वाहनों की जब्ती/शमन की कार्रवाई अवश्य करें।बालू घाट नियमानुसार संचालन हेतु कार्रवाई, खनन राजस्व संग्रहण ,अवैध इट- भट्ठा पर नियमानुसार कार्रवाई की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित कराएं कि खनन कार्य विभागीय प्रावधान के अनुसार ही बंद और चालू रहे


जिला खनन कोष (डीएमएफ) से विकासात्मक कार्य हेतु नियमानुसार व्यय करना सुनिश्चित करें।डीएम ने निर्देश दिया कि वैद्य तरीके से एवं स-समय रॉयल्टी भुगतान कर रहे हैं, उन्हें किसी तरह का कठिनाई का सामना ना करना पड़े तथा सभी कार्य विभाग को एतद निदेेश दिए गए है।इस बैठक में डीडीसी मनन राम,एडीएम अनुज कुमार, खनिज विकास पदाधिकारी,जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी,खान निरीक्षक एवं इससे संबंधित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post