पूर्णियाँ/राजेश कुमार
पूर्णियां : राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया के सिविल विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें सिविल विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा 12 विभिन्न प्रोजेक्टों का डोमेंसट्रेशन किया गया। क्लास रूम में थ्योरी के लगातार पढ़ाई से बाहर निकल कर छात्रों ने उसे प्रैक्टिकल रूप में अपने प्रोजेक्ट के जरिए समझाने का प्रयास किया। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह रही है कि अधिकांश छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट में समाज के वास्तविक समस्याओं का हल करने के लिए ढेर सारे प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया
जिसमें एक्सीडेंट रोकथाम सड़क, रैन डिटेक्टर, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, भूकंप रोधी भवन, स्मार्ट गांव, हाइड्रोलिक पुल, काइनेटिक रोड, पर्वियस रोड, केवल ब्रिज, पानी के नीचे का राजमार्ग जैसे कई महत्वपूर्ण व आमलोगों की समस्याओं को दूर करने वाला प्रदर्शन किया। उपरोक्त सभी प्रोजेक्ट प्रो. निखिल कुमार की देखरेख में तैयार किया गया
इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार, सिविल विभाग के एचओडी प्रो. मुकेश कुमार चौधरी, डॉ. लक्ष्मण कुमार, प्रो. संदीप कुमार, प्रो. संतोष कुमार चौधरी, प्रो. प्रणय रंजन, श्री सतीश कुमार ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में और बेहतर इंजीनियर एवं अच्छा इंसान बनने के लिए प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर विशाल, राज, जिशब, प्रियांशु, रौशन, मयंक, राजेश, अमन, श्रुति, अंजली, जयंत, कौशल, कृष्णा, अभिषेक, सुमित, कुंदन, हिमांशु, शैलेंद्र, अंकित, अमित, साहिल, अंबर इत्यादि ने भाग लिया।



Post a Comment