अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर थाना क्षेत्र के खारी घाट के पास विदेशी शराब दालकोला से ला रहे दो युवकों को अमौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार आज़ाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खारी पुल के पास शराब लेकर जा रहा है
त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों युवकों को मोटरसाइकिल सहित शराब जब्त करते हुए थाना ले आई जिस पर मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है बरामद शराब कुल 29.730 लीटर है
जिनमें अभियुक्त मोहम्मद अनवर मोहम्मद शफीक दोनों कानकी का निवासी है बताया जा रहा है कि दालकोला से बायसी प्रखंड के रास्ते होते हुए खाली घाट से नाव पर सवार होकर शराब बेचा जा रहा था।



Post a Comment