Top News

बासगाढा पंचायत में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की वैठक आयोजित




कोढ़ा/शंभु कुमार 



पंचायत स्तर पर पहली बार मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगाड़ा पंचायत में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद नसीम ने की जबकि मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया प्रीतम देवी सरपंच प्रतिनिधि नित्यानंद सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।


प्रशासन के द्वारा जारी गाइडलाइन को भी मोहर्रम कमेटी एवं ग्रामीणों को बताया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सभी ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि हम लोग अपने गांव और पंचायत में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का त्यौहार मनाएंगे। इस अवसर पर मुखिया प्रीतम देवी ने कहा कि पर्व त्यौहार हिंदू और मुसलमानों का नहीं यह भारतीयों का त्योहार है। इसलिए सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद नसीम ने कहा कि आप सभी शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम का त्यौहार मनाए हम सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि आपके साथ है।

आप लोग ऐसा मोहर्रम का त्यौहार मनाए कि कोढ़ा प्रखंड से लेकर जिला में नाम जाए कि बसगारा पंचायत में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम का त्यौहार मनाया गया। मौके पर सरपंच निर्मला देवी उप मुखिया मधु यादव वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अरुण शर्मा, ग्रामीण मोहम्मद मुबारक, मोहम्मद मुसा, मोहम्मद नियामुल, मोहम्मद शकील, मोहम्मद कमरुद्दीन, रहीम, घनश्याम यादव, उमेश यादव आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post