कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढ़ा में प्रशासन के चाक चौबंद व्यवस्था के साथ मोहर्रम का त्यौहार शांति में माहौल में संपन्न हो गया। कहीं से कोई अप्रिय घटना आने की कोई खबर सामने नहीं आई जिसके लिए कई गणमान्य व्यक्तियों व जनप्रतिनिधियों ने कोढा पुलिस को सहृदय धन्यवाद प्रकट किया वही मोहर्रम पर्व को लेकर शनिवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी महत्वपूर्ण चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पुलिस की गाड़ी गस्ती करती हुई नजर आयी।साथ ही थाना अध्यक्ष आलोक राय ने मेले परिसर की आमजनों की सुरक्षा के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहने के साथ पल पल की जानकारी व जायज़ा लेते दिखे।
वही मूसापुर के कर्बला में शांतिमय माहौल में मोहर्रम का त्यौहार मनाया गया जिसमें कि भव्य मेला का आयोजन मेला परिसर कर्बला में किया गया । वहीं मेले में छोटे बड़े दुकानो की टोली परिसर में विभिन्न जगह लगाई गई थी जिसमें की मेले में आए श्रद्धालुओं चाहे हिन्दू हो या मुस्लिम महिलाओं बच्चों के द्वारा सामानों की खरीदारी कर रहे थे। वहीं मेले परिसर में लगे रंग बिरंगी मिठाइयों की दुकानें सजी थी जिसमें कि खासकर महिलाओं व बच्चों के द्वारा खरीदारी करती दिखी वही बच्चे इस मेले में काफी उत्साहित दिखे।


Post a Comment