कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढ़ा थाना आलोक राय के नेतृत्व में आदर्श कोढा थाना पुलिस ने मुहर्रम त्यौहार को लेकर मुसापुर के कर्बला में निशुल्क चिकित्सा सेवा एवं पेयजल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कि कुशल चिकित्सक के साथ प्राथमिक उपचार के कई आवश्यक दवाइयां मौके पर उपलब्ध थी। कर्बला मुसापुर में मोहर्रम को लेकर मेला परिसर में मेला का आयोजन भी किया गया। जिसमें कि महिला पुरुष के साथ-साथ बच्चे भी काफी उत्साहित होकर मेले में आनंद उठाते देखे गए। वही मोहर्रम पर्व मना रहे श्रद्धालु के साथ हिन्दू मुस्लिम सभी भाईचारे की मिसाल कायम कर इस मेले मेले देखने हेतु अच्छी खासी भीड़ देखी गई।
दुर्घटना को रोकने एवं भीषण गर्मी को देखते हुए कोढा पुलिस के द्वारा इस मेले में भाग लेने आए श्रद्धालुओं को उचित स्वास्थ्य सेवा व गर्मी से निजात को लेकर शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। वहीं मेले परिसर में प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया था। मेले परिसर के इर्द-गिर्द भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि आस्मिक कोई घटना को ससमय रोका जा सके ।वही मुख्य मार्ग एनएच 31 पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से वीडियोग्राफी भी कराई जा रही थीl


Post a Comment