Top News

लूट कांड के दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल



कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढ़ा थाना कांड के फरार चल रहे लूट कांड के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया। थाना अध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि कोढ़ा थाना कांड संख्या 237/23 दिनांक 14 जून 2023 के फरार चल रहे आरोपी कौसर को सौरिया गांव से  व मोहम्मद सद्दाम को मधुरा ग्राम से गिरफ्तार किया गया है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि कुरियर कर्मी से कोलासी क्षेत्र में लूट कांड की घटना को अंजाम दिए थे और कुरियर कर्मी के द्वारा कोढ़ा थाना में मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें आरोपी फरार चल रहे थे और शुक्रवार को विशेष छापेमारी कर दोनों आरोपी सद्दाम ग्राम मधुरा को मधुरा से व कौसर ग्राम हसनगंज सोरिया गांव से गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया के बाद दोनों आरोपी को कटिहार जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post