Top News

मिशन इन्द्रधनुष को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन

 


कोढ़ा/शंभु कुमार 


मिशन इंद्रधनुष को लेकर कोढा के पुराने अस्पताल में के सभागार में आशा फैसिलिटेटर, आशा, सेविकाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें की बीसीएम सचिन कुमार बीएमसी शमायारा प्रवीण ने प्रशिक्षण में मौजूद सभी आशा, सेविकाओं, आशा फैसिलिटेटर ,को जानकारी देते हुए बताया कि मिशन इंद्रधनुष को धरातल पर लाने के लिए घर-घर सर्वे करना अति आवश्यक है। सर्वे प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए डोर टू डोर जाकर लाभुक का परिवार के मुखिया का नाम ,मोबाइल नंबर ,मुखिया के पहचान का प्रकार राशन कार्ड आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड डीएल पैन कार्ड, मुखिया का पहचान पत्र की संख्या ,परिवार में कुल सदस्यों की संख्या परिवार में कुल योग्य दंपत्ति की संख्या ,के साथ 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे का डाटा गृह मालिक से प्राप्त कर तैयार करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।


डाटा तैयार होने के उपरांत कोढा समुदायिक केंद्र में बच्चों से संबंधित आंकड़े तय समय सीमा के अंतर्गत जमा करने का निर्देश दिया गया।जिससे की मिशन इन्द्र धनुष के तहत सभी लाभुकों को टीकाकरण व लाभ पहुंचाया जाएगा। वही इस मौके पर प्रखंड के कई आशा,  आशा फैसिलिटेटर व बाल विकास परियोजना की कई सेविका मौजूद थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post