Top News

नदी में डुबने से हुई मौत से चारों मृतको के परिजनों से मिले सासंद संतोष कुशवाहा

   



कोढ़ा/शंभु कुमार 


सोमवार की अहले सुबह सुबह खेरिया निवासी तरूण कुमार के पुत्र शिवम् कुमार,रतन कुमार के पुत्र मोहन कुमार ,संजय दास के पुत्र हर्ष कुमार,वही उनके ही संबंधी पोठिया थाना क्षेत्र मलेहरिया निवासी अमरेन्द्र मंडल के पुत्र आयुष राज की मौत काढ़ागोला घाट के नदी में डुबने से हो गई थी । जिसमें की शनिवार को  सासंद संतोष कुशवाहा  मृतक के घर खेरिया पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।साथ ही उन्होंने नदी में बैरिकेडिंग पुर्व में नहीं दिये जाने को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं का भीड़ इकट्ठा होना स्वाभाविक था


इस बात का अंदेशा जताया जा रहा था की बैरिकेडिंग नहीं होने से कोई भी अनहोनी घटना घट सकती थी जिसकी ससमय पुर्व तैयारी की जाती जो चारों युवकों की जान बच पाती ।वही मृतक के परिजनों को ढांढस बढ़ाते हुए कहा की सरकार द्वारा निर्धारित मुवावजे राशि प्रदान कराने में जो भी आवश्यक मदद हो हमारे द्वारा किया जाएगा ।वही इस मौके जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि बहरखाल  विजय सिंह कुशवाहा,कोढ़ा के पुर्व प्रमुख सह जदयू नेता मनोज ऋषि, मुखिया सोहराब अली, पंचायत समिति सदस्य अनिल दास व जदयू के कई गणमान्य नेता गण के साथ स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post