Top News

पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध मे भाजपा ने सीएम का किया पुतला दहन

 



कोढ़ा /शंभु कुमार 


विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा नेताओ पर लाठी चार्ज के विरोध मे शनिवार की संध्या कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन की सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह ने की। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भी दहन किया गया। और भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। नीतीश कुमार होश में आओ, तानाशाही की सरकार नहीं चलेगी, बिहार में भ्रष्टाचार बंद करो आदि के भी नारे लगाया गया। विजय सिंह अमर रहे की गूंज फिजा में गूंज रहे थे।


साथ ही प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह इस बर्बरतापूर्ण कारवाई में जहानाबाद के भाजपा नेता विजय सिंह के मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। पार्टी के महामंत्री रमन झा ने इसके पूर्व शिक्षको व किसान सलाहकारो पर लाठी चार्ज करने के मामले मे भी इसे जंगलराज का संज्ञा दिया। मौके पर अमित कुमार, मनोज ठाकुर, नवीन कुमार भगत, राज किशोर सिंह, प्रदीप पासवान, धर्मा शर्मा, भानु मिश्रा, रवि कुमार, मिथुन पूर्वे, संजय साह, दीपक साह, विनीत मेहता, प्रिंस कुमार एवं दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post