Top News

कटिहार जिले केहसनगंज प्रखंड थाना प्रांगण में जप्त शराब को नष्ट किया गया




 कटिहार से गणेश झा की रिपोर्ट

 जिला पदाधिकारी के निर्देश पर हसनगंज थाना प्रांगण में कुल दो कांड में जप्त 08 लीटर देशी शराब को नष्ट किया गया. मौके पर थाना प्रांगण में सीओ उदय प्रसाद व थानाध्यक्ष अनीस कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कुल दो कांड में जप्त देशी शराब का विनष्टीकरण किया गया


. जिसमें की थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से जप्त की गई कुल दो कांड में 08 लीटर देसी शराब को नष्ट किया गया. मौके पर शराब को थाना परिसर में एक गोल सा गड्ढा खोदकर जमीन के नीचे बहा कर नष्ट किया गया. इस अवसर पर एसआई तान्या कुमारी सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post