कटिहार से गणेश झा की रिपोर्ट
कोढा़ प्रखंड के रौतारा थाना प्रांगण में भूमि विवाद संबंधित मामलों के निपटारा हेतू जनता दरबार का आयोजन किया. आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मो दिलशाद आलम व प्रभारी अंचल निरीक्षक मुकेश कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर भूमि संबंधित कुल 10 मामलों पर सुनवाई की गई. जिसको लेकर प्रभारी अंचल निरीक्षक मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि भूमि विवाद मामले के निपटारा हेतु रौतारा थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया है. बताया जनता दरबार में आए मामलों की इंट्री कर सुनवाई की पहल शुरू की गई है,
जिसमें भूमि मापी, बंटवारा, दखल कब्जा, सिमांकन आदि मामलों को लेकर आवेदन आए हुए हैं. मौके पर वादी व प्रतिवादी की मौजूदगी में क्षेत्रों से आए मामलों के निष्पादन कि पहल की गई. बताया आयोजित जनता दरबार में कुल 10 भूमि संबंधित मामलों को लेकर आवेदन आए हैं, जिसमें वादी व प्रतिवादी की मौजूदगी में 10 मामलों का निष्पादन किया गया. साथ ही शेष बचे मामलों की सुनवाई को लेकर अगली तारीख निर्धारित की गई. बताया क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर भूमि विवाद मामलों के निपटारे हेतु थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर एसआई भोला कुमार सहित वादी व प्रतिवादी दोनों मौजूद रहे।


Post a Comment