Top News

बिना हेलमेट स्कूटी चला रही 'पापा की परी' को हाथ देकर ट्रैफिक पुलिस ने रोका फिर काट दिया चालान

  



कटिहार से गणेश झा की रिपोर्ट


कटिहार के शाहिद चौक पर  यातायात पुलिस ने पापा कि परियों का भी काटा चालान, बता दें शहर में महिलाएं भी खूब बिना हेलमेट के स्कूटी लेकर घूम रही है इतना जागरूक करने के बावजूद महिलाएं  छात्रा बगैर हेलमेट के ही स्कूटी से मार्केट चली जाती हैं उन लोगों पर यातायात पुलिस कि पैनी नजर है बता दें महिला ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सभी पापा की परियों का स्कूटी रुकवा कर  कागजात कि तलाशी ली गई


और जिस कागजात में त्रुटियां थी उनसे जुर्माना भी वसूला गया इस दौरान ट्रैफिक के डीएसपी सद्दाम हुसैन ने कहा शहर के विभिन्न चौक चौराहों से आज  1 लाख 6 हजार का जुर्माना वसूला गया है और सभी वाहन चालक से अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन चालक अपने अपने वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, इससे आप सुरक्षित रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post