बैसा/सिटीहलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत बैसा प्रखंड अंतर्गत गोस्तरा मदरसा का चहारदीवारी सह गेट निर्माण कार्य, प्राथमिक विद्यालय हिंगुआ का चारदीवारी सह गेट निर्माण कार्य व मदरसा धोबनिया का चारदीवारी सह गेट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विद्यालय के चारदिवारी निर्माण कार्य शुरू होने की खबर सुनकर ग्रामीणों का शिलान्यास स्थल पर जमावड़ा लग गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सार्वजानिक विकास मेरा संकल्प है। वही उन्होंने कहा कि मदरसा ,स्कूल एवं कब्रिस्तान सभी जगह चारदीवारी होना चाहिए।हमारा कोशिश है,सभी जगह जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर विधायक ने संबंधित संवेदक को हिदायत देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितताएं और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं एस्टीमेट के अनुरूप निर्धारित मानक व गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों का इस्तेमाल हो।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना मद से चाहरदीवारी निर्माण कराया जा रहा है। जिससे विद्यालय की बाह्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही चारदीवारी निर्माण से विद्यालय परिसर में बच्चे सुरक्षित रहेंगे।
वहीं विद्यालय के स्वरूप में भी बदलाव आएगा। विधायक ने निर्माण के बाद स्कूल में ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाने को कहा। विधायक ने बताया को सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। वही इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।



Post a Comment