धमदाहा/सिटीहलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: दृष्टि पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर की खाद्य उपभोक्ता सह संरक्षण विभाग मंत्री लेशी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया इस दौरान मंच पर प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू झा, जिला प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के मनोरंजन कुमार, राजेश कुमार झा, निकेश गिलगाल, ऋतुराज, बबलू झा ,लालचंद भगत समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियो में नवल किशोर यादव , प्रमोद कुमार चौधरी , जिला पार्षद पुष्कर झा , उप मुख्य पार्षद जयप्रकाश पासवान विद्यालय निदेशक मुनचुन साह ,विक्रम आनंद ,नवीन कुमार मौजूद थे । विद्यालय के वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यालय की पूर्व छात्रा जूही कुमारी जिन्होंने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की इसके लिए उन्हें माननीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही राजीव कुमार जिन्होंने आईआईटी जी एडवांस में सफलता की ली उन्हें भी माननीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया वर्ष 2023 के बिहार माध्यमिक परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं में अंशु प्रिया ,मनीषा कुमारी ,भारती कुमारी, स्वीटी कुमारी, साक्षी कुमारी, शिवांगी काश्यप, गरिमा कुमारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उन्हें मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री जी ने दृष्टि पब्लिक स्कूल के निदेशक और शिक्षकों की प्रन्सशा करते हुए कहा कि यहाँ के शिक्षकों की लगन और मेहनत का यह फल है कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे नीट और IIT जैसे कठिन परीक्षा में भी सहज रूप से सफलता को प्राप्त कर रहें हैं।
सभी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो इसकी कामना करते हैं। अभिभावकों को भी सफलता के लिए उन्होंने बधाई दी । समाजसेवी प्रमोद कुमार चौधरी व नवल किशोर यादव ने स्कूल की प्रसंशा करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र के अनुशाषित स्कूल में से यह एक स्कूल है।इनके अच्छे मेहनत और बच्चों के अनुशासन का फल है जिला पार्षद पुष्कर झा ने इनकी भूरी भूरी प्रशंसा की डॉक्टर के.के चौधरी एवं आयुष चिकित्सक डॉ एसoपीo सिंह द्वारा भी बच्चों की भरपूर सराहना की गई विद्यालय सचिव जुली कुमारी द्वारा अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर माननीय मंत्री जी का सम्मान किया मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया विद्यालय निदेशक मुनचुन साह ने माननीय मंत्री जी का अभिनंदन करते हुए कहा कि हमारे विधानसभा की ऐसी मंत्री हैं जिन्हें देखकर लगता है कि कि समाज सेवा के लिए ही लेसी सिंह का ईश्वर द्वारा जीवन मिला है । विधानसभा क्षेत्र का विकास आज अव्वल है इसके लिए मंत्री जी हमेशा सरकार से जनहित की बात को लेकर चिंतित रहती है ।
यही कारण है कि मंत्री लेशी सिंह सबसे लोकप्रिय है । उपस्थित अभिभावकों के बीच खुशी का माहौल देखा गया क्योंकि माननीय मंत्री जी के हाथों उनके बच्चों को सम्मान मिला और उज्जवल भविष्य की कामना की गई इस खुशी के माहौल में सभी अभिभावकों ने मंत्री जी का धन्यवाद किया कार्यक्रम में नगर पंचायत मीरगंज के वार्ड पार्षद सहित गणमान्य व्यक्तियों में चन्द्र शेखर साह,कुमार वीरव्रत, मृत्युंजय सिंह, अशोक चौधरी, भरत भारती, मो सुल्तान ,अनिल कुमार चौधरी ,नीरज पासवान ,मो अमजद ,कुमार मधुव्रत वेदानंद साह ,मो,राहुल, मो हीरा , सत्यनारायण महतो अनंत कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में गणमान्य अभिभावक उपस्थित रहे।



Post a Comment