धमदाहा/सिटीहलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: भारतीय जनता पार्टी मीरगंज मंडल की बैठक मीरगंज मंडल अध्यक्ष अभिनंदन कुमार साह की अध्यक्षता में सीपीएस स्कूल में किया गया । इस बैठक में मुख्य अतिथि बिहपुर विधायक सह लोकसभा प्रभारी इंजीनियर कुमार शैलेंद्र जी का आना हुआ जिसमें मीरगंज मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा केन्द्र में सबसे मजबूत पार्टी के रूप में है । आज भाजपा की जहाँ भी सरकार है वहां विकास का दोगुना है । इस बार के लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे और पूर्णिया लोकसभा में कमल खिला कर रहेंगे क्योंकि पूर्णिया पुरण देवी की धरती है और इसे कमल पसंद है । इसलिए पूर्व में कमल खिला था , बीजेपी से गठबंधन के कारण ही जदयू का दो बार सांसद बना ।
लेकिन जनता अब सबकुछ समझ चुकी है सबकी पहली पसंद नरेद्र मोदी हो चुके हैं इसलिए अब पूर्णिया में कमल के अलावा अन्य दलों को जनता नकार देगी ।इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से मजबूत करना होगा क्योंकि हर गांव में कनफुकवा घूम रहा है । जब हमारा बूथ मजबूत होगा तो कमल पूर्णिया में खिलेगा भी विकास की रफ्तार में गति भी आएगा । भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कलानंद चौधरी निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भोला मंडल निवर्तमान युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्र भानु प्रसाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन कुमार रामदेव राम रमेश सिंह अशोक साह बूथ अध्यक्ष विवेक मिस्त्री जी पंकज गुप्ता जी ने बताया जिस नीतीश कुमार को लालू यादव रैली नहीं करने देता था वो नीतीश भाजपा में आकर शरण लेकर आज स्वयं को मुख्यमंत्री बनने के लिए किसी भी स्तर से गिरना पसंद करते हैं । बिहार में धुराझार शराब दुकान खोलकर अधिकांश को नशेड़ी बनाया और अचानक शराबंदी लाकर सबको समेक का लत लगा दिया । जिससे बिहार के युवा नशे में रोजगार की बात भूलकर छोटे-छोटे अपराध करेंगें । आज बिहार को समेक-ड्रग जैसी जहरीली नशा यदि बर्बाद कर रही है तो इसके लिए जिम्मेदार नीतीश कुमार है ।
नीतीश कुमार को जितना स्वार्थ की चिंता है उतना शायद बिहार की चिंता करते तो आज बिहार में दर्जनों फैक्ट्रियां लगी हुई होती । मजदूर बिहार छोड़ अन्य राज्य मजदूरी के लिए विवश नहीं होते । वहीं विधायक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने बताया कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है । इसलिए वे पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के मीरगंज मंडल अंतर्गत चिकनी डुमरिया पंचायत के बंगाली टोला में बीजेपी के मज़बूत साथी रहे स्वर्गीय नारायण मजूमदार जी के अंतिम श्राद्ध कर्म में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करते हुए कहा कि नारायण मजूमदार का अचानक हम सब को छोड़ जाना पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है ।



Post a Comment