Top News

खेलने के दौरान नहर में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत

 

धमदाहा/रितेश राज

पूर्णियाँ: धमदाहा प्रखंड के माली पंचायत के बजरहा दियरा गांव के 11 वर्षीय बच्चे का नहर में डूबने से मौत हो गई है. मृतक बच्चा बजराहा दियरा गांव निवासी शिवलू राम का पुत्र अभिनंदन कुमार है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोपहर के समय अभिनंदन गांव के कुछ बच्चों के साथ अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर पूरब नहर पर बकरी चराने गया था


इसी बीच अचानक खेल-खेल में वह नहर के पानी में जा गिरा उसके बाद वहां उपस्थित बच्चे दौड़कर गांव आए तथा ग्रामीणों को घटना की जानकारी दिया. आनन-फानन में गांव के लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचकर जैसे-तैसे बच्चे को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. हालांकि परिवार के लोग एवं स्थानीय लोगों ने बच्चे के पेट से पानी निकालने के लिए भरसक प्रयास किया तो बाद में स्थानीय चिकित्सक को दिखाया

घटना के बाद मृतक बच्चे की लाश का पोस्टमार्टम करा दिया गया है तो इस घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ था. बताना मुनासिब होगा कि शिवलू राम के दो पुत्रों में से अभिनंदन बड़ा बेटा था शिवलू राम को एक और छोटा पुत्र है.

Post a Comment

Previous Post Next Post