अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: बिहार शिक्षा सचिव केके पाठक के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कन्या केरिया एवं टैग विद्यालय प्राथमिक विद्यालय दिनाटोली का जांच टीम द्वारा जांच के दौरान बच्चे की संख्या में 106 के विरोध में मात्र 33 छात्र उपस्थित पाए गए एवं प्राथमिक विद्यालय केरिया में मात्र 45 छात्र उपस्थित पाए गए जिसमें विद्यालय में विधि व्यवस्था की कमी पाई गई एवं मध्यान भोजन में गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं पाए जाने पर जांच टीम द्वारा जिक्र गया
जानकारी के अनुसार जांच टीम के टीम में योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय कन्या केरिया का जांच किया जिसमें विधालय में बच्चे नामांकन के विरुद्ध में मात्र 45 बच्चे ही पाए गए वहीं मध्यान भोजन में मेन्यू के अनुसार जो खाना पकाना था उसमें नाम मात्र दाल एवं हरी सब्जी के बदले आलू मिक्चर मिलाया गया था जो देखने से ही गुणवत्तापूर्ण नहीं लग रहे थे इससे यह साबित होता है कि विद्यालय की विधि व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं चल रही है
उन्होंने लिखित के आधार पर वरीय पदाधिकारी को सूचना देने की बात बताई गई है। ज्ञात हो कि पूर्व में इन लोगों के मनमानी के अनुसार विद्यालय में 80 लेकर 90 की संख्या में हाजिरी बनाया जाता था एवं मध्याहन भोजन का भाउचर खुले आम पास हो जाता था यह जांच की विषय है कि पहले इतनी बच्चा कैसे हाजिरी बन जाता था लेकिन अभी बच्चे की संख्या कम क्यों है जो जांच का विषय है। जबसे शिक्षा सचिव के द्वारा जाँच अभियान चलाया गया तब से शिक्षकों हड़कम्प मचा हुआ।



Post a Comment