कटिहार/सिटीहलचल न्यूज़
कुरसेला। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर रामपुर ग्वालटोली के समीप बुधवार की शाम 6:30 बजे के करीब सड़क पार कर रहे अधेड को टाटा 407 ने ठोकर मार दिया। इस घटना में मौके पर ही रामपुर ग्वालटोली निवासी रामनाथ यादव 58 वर्ष पिता सूर्यदेव यादव की मौत हो गयी
मिली जानकारी के अनुसार रामनाथ अपने घर से साइकिल लेकर एजी बाजार आने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार टाटा 407 ने उनको ठोकर मार दिया। घटना के बाद चालक 407 लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर गस्ती कर रहे दारोगा मुकेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी रामनाथ को इलाज के लिए
पीएचसी लाया। जहां डॉक्टर सोनी गरिमा ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही पीएससी परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन पुत्र और दो पुत्री को छोड़ गया है।



Post a Comment