बनमनखी/चंदन प्रजापति
पूर्णियाँ: बनमनखी प्रखंड क्षेत्र के रामनगर फरसाही मिलिक पंचायत वार्ड नंबर 4 जीवछपुर निवासी रामनगर फरसाही मिलिक पंचायत के मुखिया संजय पासवान के पिता स्वर्गीय मोहन पासवान का आस्मीक निधन हो गया था। और पूर्व सांसद पप्पू यादव के प्रिय मित्र रहे अरुण दास के पुत्र राजा दास का कैंसर के कारण आस्मिक निधन हो गया था बुधवार को जन अधिकार पार्टी (लो०) राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जीवछपुर पहुंच दोनों परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देने पहुंचे
मौके पर ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि स्व० अरुण बाबू हमारे अभिन्य अंग थें। जीवछपुर गांव से मेरा पुराना रिश्ता है। जब हम पूणियां के सांसद हुआ करतें थे तो रामनगर फरसाही मिलिक , जीवछपुर, महराजी, बनमनखी, जानकीनगर के हर घर से मेरा पुराना रिश्ता रहा है। मुझे जब भी जरूरत पडा है मेरे साथ हर अभिभावक खड़े रहते थे। पूणियां लोकसभा क्षेत्र मेरा कर्म भूमि और जन्म भूमि हैं
मौके पर चांदपुर भंगहा पैक्स अध्यक्ष आलोक कु० अकेला, प्रदेश महासचिव गोपाल सिंह, पप्पू ब्रिगेड जिलाध्यक्ष किशोर यादव, युवा शक्ति जिला महासचिव राकेश यादव, छात्र प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार विक्रम राज, पवन दास,मनोज यादव, मंगल यादव , सुधीर कुमार, शैशव कुमार, मो० नवी हसन, गौरव आनंद, पंकज यादव,मो० जमशेद आलम सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।



Post a Comment