Top News

प्रधानमंत्री गृहमंत्री एंव मणिपुर के मुख्यमंत्री इस्तीफा दें: अवधेश कुमार

 


पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) एवं जिला किसान सभा के सदस्यों द्वारा पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में घट रही हिंसक वारदातों, अल्पसंख्यक समुदाय और आदिवासियों पर हो रहे हमले और नारियों को नंगा कर घुमाने जैसी विभक्त घटनाओं पर आरएनसाव चौक पर आक्रोश मार्च व पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित की गयी।जिसमे सामूहिक रूप से चिंता व्यक्त करते हुए इसकी कठोर शब्दों में निंदा की गई और वहां की राज्य सरकार को शीघ्र बर्खास्त करने की मांग की गई।आक्रोश मार्च को संबोधित करते केंद्रीय कमेटी के सदस्य का0 अवधेश कुमार ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की विभाजन कारी नीतियों के चलते आज पूरा देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है और प्रधानमंत्री विदेश घूम रहे हैं और अनर्गल बयानबाजी कर देश को गुमराह कर रहे हैं


उन्होंने कहा कि ऐसे समय में फासीवादी ताकतों से लड़ने के लिए किसान मजदूर युवाओं को आगे आना होगा और प्रगतिशील ताकतों को एकजुट करना होगा।वहीं जिला मंत्री सह जिला पार्षद राजीव सिंह ने कहा कि मणीपुर मैं पिछले दो महिने से हिंसा की आग में झूलस रहा है, महिलाओं को निर्वस्त्र करके घूमाया जा रहा है।सामूहिक बलात्कार किया जा रहा है ।लेकिन देश के प्रधानमंत्री जो बेटी पढाओ बेटी बचाओ का नारा देते हैं, लेकिन मणिपुर के सवाल पर चुप क्यों है?मणीपुर जल रहा देश के प्रधानमंत्री बंसी बजा रहे हैं। मणीपुर मैं भाजपा की सरकार है। वहां की राज्य सरकार भी असफल है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री को अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए

भाजपा और आरएसएस के लोग देश में सिर्फ जातीय एवं धार्मिक उन्माद फैलाकर राज करना चाहते हैं। लोगों का ध्यान महंगाई बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य पर से ध्यान हटाकर सिर्फ धर्म एवं जात मैं बांटकर नफरत फैलाकर राजनीति करना चाहती है और हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे। सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे और इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।मौके पर मुख्य रूप से वजहद हुसेन, गुड्डू महतो,सूरज चौहान, नारायण राम, सुधिलाल मुंडा,सुदीप सरकार, मंटून सिंह, विकास उरांव, संतोष हेंब्रम, मो आजम, शंकर ऋषि ,मो0 लुकमान, रंजीत पाल, रामानंद मेहता, सुंदर ऋषि ,ब्रह्मदेव ऋषि आदि शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post