कुरसेला/सिटी हलचल न्युज
कटिहार: कुरसेला प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को यूआईडी कार्ड बनाने हेतु दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजन में प्रखंड क्षेत्र के 0 से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों का यूआईडी कार्ड बनाने के लिये निर्धारित प्रपत्र छाया प्रति संलग्न कर दिया गया। दिव्यांग शिविर में इएंटी रोग विशेषज्ञ प्रभारी डॉ विपिन कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमरेंद्र कुमार, जनरल फिजीशियन डॉ एसपी वीकर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्वेता ने 97 दिव्यांग की जांच कर रजिस्ट्रेशन किया गया
प्रभारी डॉ विपिन कुमार ने बताया कि यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने के साथ उनके लिए सभी तरह के समुचित लाभ दिव्यांग को मिलने की बात कही गई। दो दिवसीय इस शिविर में प्रखंड के सभी बच्चे का यूआईडी कार्ड बनना है। शिविर में उपस्थित चिकित्सक ने कहा कि इस कार्ड के बन जाने के बाद दिव्यांगों को सरकारी सुविधा लेने में आसानी होगी
प्रखंड स्तर पर 0 से 18 वर्ष तक के सभी तरह के दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र हेतु दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें 97 दिव्यांग बच्चों की जांच कार रजिस्ट्रेशन किया गया। शिविर में कुरसेला पीएससी के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अमरलाल, प्रखंड साधन सेवी समावेशी रामसूरत, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय आनंद, शिक्षक कुमार गौरव मौजूद थे।



Post a Comment