किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़
किशनगंज में उत्पाद विभाग की ताबड़तोड़ कारवाई जारी । जिले के अलग अलग चेकपोस्ट से 48 घंटे में 50 से अधिक पियक्कड़ों और धंधेबाजों को किया गया गिरफ्तार।किशनगंज में नशेड़ियों और शराब कारोबारियों के खिलाफ उत्पाद विभाग की ताबड़तोड़ कारवाई जारी है ।बता दे की बीते दो दिनों में उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के अलग अलग स्थानों से 50 से अधिक लोगो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है ।उत्पाद अधीक्षक आदित्य कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में टीम ने सोमवार को जहां 28 पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था वही 7 लोग शराब के साथ भी टीम के हत्थे चढ़े थे जिन्हे जेल भेजा गया। जबकि आज एक दर्जन लोगो को गिरफ्तार किया है
जिनमे से 5 लोगो को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जबकि 7 लोगो को नशे की हालत में गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।बता दे की जिले के अलग अलग चेकपोस्ट पर यह करवाई की गई है ।एक अधिकारी द्वारा बताया गया की मंगलवार को रामपुर चेक पोस्ट पर स्विफ्ट कार की तलाशी लेने पर उसमे से 375 एमएल विदेशी शराब बरामद किया गया जिसके बाद कार सवार उत्पाद विभाग की टीम ने 375 एम एल शराब के साथ कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है।जिसके बाद इस्लामपुर निवासी मो.अफरोज और ताजमुल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान ताजमुल के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि हो गई। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।वही टीम ने एमजीएम रोड पर बंगाल की दिशा से आ रही होंडा बाइक को रोका
तलाशी लेने पर डिक्की से 600 एम एल का एक बोतल देशी शराब बरामद कर तेघरिया निवासी मनोहर कुमार सोनार पिता पंचानन सोनारको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जबकि टीम ने रूईधासा प्रेमपूल के समीप दोनों आरोपियों को उसवक्त दबोच लिया जब वे साईकिल से शराब तस्करी कर रहे थे । साईकिल में टंगे झोले की तलाशी लेने पर 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। शराब बरामदगी के साथ ही रोलबाग निवासी विशु कुमार साहा पिता कालू साहा और गाड़ीवान मोहल्ला निवासी मो.रिजवान पिता मो.राजू को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मंगलवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।



Post a Comment