Top News

उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ होगा '‘स्टार्टअप": डीएम

पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

श्री कुन्दन कुमार,भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी,पूर्णिया की अध्यक्षता में उद्योग विभाग एवं कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभा कक्ष में आहूत की गयी।बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कृषि एवं उद्योग के क्षेत्र में बढ़ावा देने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए:-उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ होगा'‘स्टार्टअप पूर्णिया’’अभियान: जिलाधिकारी नये उद्यमियों को स्टार्टअप प्रारंभ करने के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित। पूर्णिया को ‘‘प्रोडक्शन हब’’बनाने का होगा यह अभियान।कृषि एवं उद्योग के क्षेत्र में नये सोच के साथ पदाधिकारियों को कार्य करने का दिया गया निदेश। टैक्सटाईल,फूटवेयर इत्यादि उद्योग एवं खाद्य प्रस्संकरण व्यवसाय के उदे्श्य से जो भी उद्यमी ईकाई लगाना चाहते हैं, वह अपने आईडिया को ई0मेल आई0डी0 dicpurnia@gmail.com एवं वाट्सएप्प नं0-8539821411 पर साझा कर सकते हैं


मखाना के उत्पादन,प्रसंस्करण तथा मार्केटिंग बढ़ने के लिए किया जायेगा प्रयास। एप्पल,एप्पल बेरी, रेड-लेडी, संतरा, अनानास, स्ट्राॅबेरी, गेंदा आदि जैसे हाई-वेल्यू फसल की खेती को बढ़ावा देने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया है निदेश।राईपनिंग चेम्बर सहित कम लागत में अधिक मुनाफा कैसे कमाया जाय तथा पूर्णिया में हो रहे फलों एवं सब्जियों की खेती का उपयोग व्यापार के क्षेत्र में कैसे किया जाय, उक्त को ध्यान में रखकर किया जाएगा प्रयास तथा प्राईमरी प्रोसेसिंग का लक्ष्य बनाकर प्लानिंग के तहत किया जाएगा कार्य।  सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं/सब्सिडि से फल,सब्जी एवं हाई-वेल्यू फसल की खेती एवं व्यवसाय में संलिप्त लोगों को दी जायेगी जानकारी तथा संबंधित किसानों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए

खेती एवं व्यवसाय को और किया जाएगा बेहतर।पूर्णिया में मक्का की फसल के बढ़ते उत्पादन के मद्देनजर मक्का को ग्लोबल सप्लाई चैन से जोड़ते हुए प्रसंस्करण, विपणन और निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु कार्य-योजना तैयार करने का दिया गया है निदेश। ग्रेडिंग,सार्टिंग्स एवं value Addition के लिए किसानों को किया जाएगा प्रशिक्षित।आत्मा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के सौजन्य से किसानों एवं व्यापारियों का कराया जाएगा एक्सपोजर विजिट।ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों का सर्टिफिकेशन कराने हेतु दिया गया है निदेश। बैठक में उप विकास आयुक्त, श्रीमती साहिला,अपर समाहर्ता श्री के.डी. प्रौज्ज्वल, डी.आर.डी.ए. निदेशक, निरज नारायण पाण्डय, जिला कृषि पदाधिकारी, सुधीर कुमार एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post