कुरसेला/सिटी हलचल न्युज
कटिहार: कुरसेला पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में पूर्णिया गुलाबबाग के ट्रांसपोर्ट संचालक को सोमवार की रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया गुलाबबाग के ट्रांसपोर्ट संचालक गोपाल पाठक पर अयोध्या गंज बाजार के दिलीप कुमार साह ने 11 मार्च 2020 को मक्का लोड दो ट्रक धोखाधड़ी कर गायब करने का मामला कोर्ट में दर्ज कराया था
कोर्ट से आदेश निर्गत होने पर कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पूर्णिया से धोखाधड़ी के आरोपी गोपाल पाठक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया।
ट्रांसपोर्ट संचालक 15 लाख 28 हजार के मक्का का किया था ठगी
अयोध्या गंज बाजार के शुभम ट्रांसपोर्ट के दिलीप साह ने अखंड भारत रोड लिंक ट्रांसपोर्ट गुलाबबाग पूर्णिया के संचालक गोपाल पाठक को अग्रिम भाड़ा 60 हजार रुपए देकर दो ट्रक पर 1142 बोरा मक्का लोड कर हरियाणा भेजा था
लेकिन रास्ते में 15 लाख 28 हजार रुपए का दो ट्रक मक्का धोखाधड़ी से गायब कर दिया गया था। जिसमें आरोपी दो वर्षों से फरार चल रहा था। जिसे मंगलवार की रात पूर्णिया से गिरफ्तार किया गया।



Post a Comment