बायसी/मनोज कुमार
पूर्णिया जिला के बायसी थाना अंतर्गत नगर पंचायत बायसी पंचायत कमरगंज कुम्हारवा के वार्ड नंबर 6 में 2 बच्चे नहाने के क्रम में परमान नदी में डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। दोनो बच्चे सगे भाई थे जिनका नाम सेफ अली (14 वर्ष ) एवंचांद बाबू (12 वर्ष) पिता नुरेज आलम है
परिजन ने बताया कि दोनों भाई साइकिल चला रहे थें। खेलने के दौरान पता नहीं कब दोनो नदी में नहाने चले गए। नहाने के क्रम में ही दोनो गहरे पानी मे डूब गए।वहीं बच्चें की डूबने की खबर पर ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की, जिसके पश्चात काफी समय बाद एक भाई का शव बरामद हुआ वही देर शाम तक दूसरे के शव के लिए खोजबीन जारी थी
परिजन ने बताया कि उसका 2 ही पुत्र है , दोनो पूर्णियाँ में रहकर होस्टल में पढ़ाई करता था। ईद की छुट्टी में दोनो घर आए थे जहाँ यह घटना घटी।आपको बता दे कि 2 दिन पूर्व भी परमान नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई थी।



Post a Comment