बैसा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: रौटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझौक पंचायत के मंगलपुर यादव टोला में बीते रात्रि एक नवविवाहिता महिला की गला दबाकर हत्या कर दिया गया है। इस संबंध में मृतका रिंकी देवी के मायके वालों ने हत्या का आरोप मृतका के पति लक्ष्मण यादव सहित उनके परिजनों पर लगाया है। मृतका के मायके वालों ने बताया कि रिंकी देवी की शादी दो वर्ष पुर्व लक्षमण यादव पिता - शिव लाल यादव , ग्राम - मंगलपुर, थाना - रौटा, जिला - पुर्णियां के साथ प्रेम - प्रसंग में हुई थी। शादी के बाद रिंकी देवी का पति सहित उनके ससुराल वालों ने दान - दहेज के खातिर रिंकी देवी को काफी प्रताड़ित कर रहा था। जिसके कारण रिंकी देवी अपने मायके ग्राम - मंगलपुर ,थाना - रौटा, जिला - पुर्णियां में ही रहने लगी । रिंकी देवी की शादी गांव में ही उनके घर से लगभग आधा किलोमीटर दुरी पर हुई थी। लगभग दो माह पुर्व मृतका के मायके वालों ने रिंकी देवी के पति सहित उनके ससुराल वालों की सारी शर्तों को मानकर अपनी पुत्री का विदाई किया
विदाई के समय रिंकी देवी मायके वालों ने रिंकी देवी के पति सहित उनके ससुराल वालों एक लाख नकद राशि , सहित अन्य सामग्री दहेज के रूप में दिया था। इसके बाद लगभग एक माह तक सब ठीक - ठाक रहा। परंतु पिछले एक माह से रिंकी देवी के पति एंव उनके ससुराल वालों ने फिर से दहेज के रूप में नकद राशि की मांग रिंकी देवी से करने लगा। तो रिंकी देवी ने अपने पति सहित अपने ससुराल वालों को फिर से दहेज के रूप में नकद राशि देने से इंकार कर दिया। रिंकी देवी ने अपने पति सहित अपने ससुराल वालों को साफ - साफ लफ्जों में कहा कि मेरे मायके वालों ने महाजन के वहां से कर्ज लेकर आप लोगों की सारी मांगों को पुरा कर दिया है। इसलिए अब और दहेज के रूप में दोबारा कुछ नहीं दे पाएगा। इसी बात को लेकर उनके पति सहित उनके ससुराल वालों ने उन पर जुल्म व सित्म की इंतहा कर दिया। बात - बात पर उनके साथ मारपीट करने लगा। रिंकी देवी का पति लक्ष्मण यादव अपने पत्नी रिंकी देवी को मारपीट के दौरान अक्सर उसको कहता था कि अगर तुमको जिवित रहना है तो तुम अपने मायके चली जाओ
हम तुमको पसंद नहीं करते हैं। इसलिए तुम अपनी मायके चली जाओ। हम फिर दुसरी शादी कर लेगें। अगर तुम अपने मायके नहीं जाओगी। तो हम तुम्हारा हत्या कर देगें। इसके बाद बीते रात्रि रिंकी देवी के पति सहित उनके ससुराल वालों ने मिलकर रिंकी देवी का गला दबाकर हत्या कर दिया। वहीं दूसरी ओर हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए मृतका को साड़ी का फंदा बना कर उसमें लटका दिया। परंतु मृतका के मायके वालों ने बताया कि रिंकी देवी का हत्या कर काफी देर बाद घटना की सुचना उनके ससुराल वालों ने हम लोगों को दी । जब हम लोग घर से मौके पर पहुंचे तो रिंकी देवी का शव नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था। वहीं घटना की सुचना रौटा पुलिस को मिलते ही रौटा पुलिस फौरन मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने हेतु पुर्णियां भेजा। रौटा थाना अध्यक्ष जितेंद्र राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एंव मृतका के मायके वालों का आवेदन मिलने के उपरांत आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।



Post a Comment