कसबा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: मरकज ताबह अत्तालीमी ट्रस्ट के द्वारा हर साल की भांति इस वर्षभी निस्सहाय गरीब परिवारों को दो हजार साड़ी लूंगी का वितरण किया गया इस मौके पर मरकज ताबह अत्तालीमी ट्रस्ट के सचिव अब्दुर रकीब ने कहा की निसहाय गरीब परिवारों को मदद करना ही सबसे बड़ा मकसद है मरकज ताबह अत्तालीमी ट्रस्ट के चेयरमैन मौलाना सिराजुल हक मदनी के द्वारा हर त्यौहार में हिंदू मुस्लिम सभी गरीब परिवारों को कपड़ा सुखा राशन आदि सामग्री दिया गया है
अब्दुर रकीब ने कहा कि निसहाय गरीब परिवारों का मदद करना ही हमारा मकसद है। ताकि समाज की कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा नहीं रहे इसकी जिम्मेदारी सभी लोगों को है हर गरीब परिवारों को सभी लोगों को मदद करना चाहिए ताकि कोई भूखा नहीं रहे । अब्दुर रकीब ने कहा कि हम लोग शुरू से ही सभी लोगों की मदद करते आ रहे हैं आगे इंशाल्लाह जहां तक होगा हम लोग मदद करते रहेंगे
कपड़े और लूंगी शुखा राशन मिलने से गरीब परिवारों के चेहरे मैं दिखा खुशी का माहौल। इस मौके पर मुजम्मिल हुसैन मुखिया निज गेहुंआ पंचायत मो.साईद पूर्व जिला परिषद जलालगढ़ मो.मंनसुर आलम अजमत तुल्ला वार्ड सदस्य मोहम्मद.मो मसूद मो.मो मुफकीर नुरुल होदा अब्दुर रज्जाक पूर्व वार्ड सदस्य सोनईय ऋषि आदि लोग मौजूद थे।



Post a Comment