Top News

पूर्व विधायक कमरूल हुदा के AIMIM छोड़ राजद में शामिल होने पर दी बधाई

किशनगंज/इमरान हाशमी

किशनगंज जिला के किशनगंज प्रखंड से AIMIM के पूर्व विधायक कमरूल हुदा ने सर्किट हाउस में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री- सह राजद नेता शाहनवाज आलम, बायसी विधायक रुकनुद्दीन, राजद जिलाध्यक्ष सरवर आलम की उपस्थिति में राष्ट्रीय जनता दल


(राजद) में सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के सभी पदाधिकारीगण का हौंसला मजबूत किया। वहीं कोचाधमान के पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम ने पश्चिमपाली स्थित उनके कार्यालय में पहुंचकर कमरूल हुदा को राजद में शामिल होने पर उन्हें बुके व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया

और साथ ही मुबारकबाद भी दिया। इस दौरान पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष प्रो बुलंद अख्तर हाशमी, मजरूल हसन, जिला पार्षद प्रतिनिधि मुफ्ती अतहर जावेद, पूर्व जिला पार्षद सिकंदर हयात अन्य सभी पार्टी के लोग रहे शामिल।

Post a Comment

Previous Post Next Post