Top News

शिलान्यास के एक साल से अधिक की अवधि गुजरने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश


अमौर/सनोज

पूर्णियाँ:अमौर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में शिलान्यास होने के एक साल से अधिक की  अवधि गुजरने के बाद भी सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है जिससे स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हैं । इस सम्बंध में विष्णुपूर पंचायत के छतरभोग गांव के ग्रामीण सरपंच प्रतिनिधि कमलेश कुमार यादव, पूर्व मुखिया तमन्ना प्रवेज, पूर्व वार्ड सदस्य अरविन्द कुमार यादव, प्रदीप कुमार यादव, गजेन्द्र यादव, कैलाश यादव, अरूण यादव आदि ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक अख्तरूल इमान द्वारा  03 मार्च 2022 को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत तीन सड़कों का शिलान्यास किया गया था


इसमें संवेदक प्रभाकर कन्सट्रक्सन का तियरपाडडा पंचायत में असियानी चौक से मुसलमान टोला तक, विष्णुपूर पंचायत में वसीन कन्सट्रक्सन का फुटानी चौक से यादव टोला छतरभोग तक एवं भवानीपूर पंचायत में संवेदक नियाज अहमद का हरिजन टोला से तियर टोला तक सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया था। शिलान्यास के मौके पर विधायक ने सम्बंधित संवेदकों से निर्माण कार्य में तेजी लाने, निर्धारित समय सीमा के अन्दर निर्माण कार्य पूरा करने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने का निर्देश दिया था । साथ ही आम लोगों से सड़क निर्माण कार्य के समय पूरी सहभागिता देने की बात कहते हुए कहा था कि सड़कें जहां निर्माण होती है उनके निर्माण कार्य में कितनी गुणवता हो रही है या नहीं, इसे देखने का दायित्व वहां के समाज में रहने वाले लोगों की है । आज जिन क्षेत्रों में लोगों ने जागरूकता  दिखायी है वहां कि सड़कें अन्य सड़कों से बेहतर निर्माण हो पायी है। उन्होंने संवेदक को स्पष्ट रूप से हिदायत  करते हुए कहा था कि निर्माण कार्य में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिये

यदि आम लोगों द्वारा निर्माण कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की कोई शिकायत की जाती है तो उनपर कड़ी कार्यवाई की जायेगी । किन्तु शिलान्यास होने के एक साल से अधिक की अवधि गुजरने के बाद भी सम्बंधित संवेदकों द्वारा इन तीनों सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है और इन सड़कों का निर्माण कार्य अधर में लटक के रह गया है । ऐसा प्रतीत होता है कि इन योजनाओं से जुड़े सभी संवेदक योजनाओं का संविदा लेकर कुम्भकरणी निन्द्रा में सो गये हैं, जिसे जगाने में कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता पूरी तरह से विफल साबित हो रहे हैं । सम्बंधित पंचायत के ग्रामीणों ने इस दिशा में साकारात्मक पहल करने अनुरोध क्षेत्रीय विधायक एवं जिला प्रशासन पूर्णिया से की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post