पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ कोर्ट स्टेशन के समीप सहरसा से पूर्णियाँ आ रही ट्रैन के चपेट में आने से एक छात्र की बुधवार सुबह मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि युवक बीच पटरी पर कान में एयर फोन लगाकर चल रहा था
युवक को एहसास नहीं हुई कि मेरे पीछे ट्रेन आ रही है।ट्रेन के ड्राइवर युवक को बचाने की बहुत कोशिश की हॉर्न भी बजाया।लेकिन युवक के कान में एयरफोन रहने के कारण कुछ नहीं सुनाई दिया। उसी समय ट्रेन आ गई युवक ट्रेन के नीचे आ गया। और उसकी मौत हो गई
मृतक का पहचान भवेश कुमार अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के कोशिकापुर बैरख निवासी के रूप में हुई है। छात्र पूर्णिया में लॉ कॉलेज के पीछे हनुमंत नगर में एक लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। वही रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।



Post a Comment