बैसा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ;राजद के जिला अध्यक्ष मिथिलेश दास एंव प्रधान महासचिव अभय सिन्हा को बनाए जाने पर राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर है। इस संबंध में राजद युवा प्रधान महासचिव मिन्नत खान ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने संगठन विस्तार किया है। इसके तहत अभय सिन्हा को प्रधान महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही फिर से पुर्णियां राजद के जिला अध्यक्ष मिथिलेश दास बनाये गये हैं। इसके लिए पूरे राजद परिवार पुर्णियां की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व को बहुत-बहुत बधाई
साथ ही नए जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रधान महासचिव को राजद परिवार की ओर से बहुत - बहुत बधाई । उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष एंव प्रधान महासचिव के नेतृत्व में आशा करते हैं कि राष्ट्रीय जनता दल को काफी मजबूती मिलेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में काफी सफलता मिलेगी। तथा बिहार राज्य सहित पुरे देश से महंगाई, बेरोजगारी की खात्मा होगी। उन्होंने बताया कि जब से देश में भाजपा की सरकार आई है तब देश में महंगाई एंव बेरोजगारी बढ़ गई है
भाजपा पार्टी नफरत की राजनीति कर सत्ता पर कब्जा जमाई है। परंतु अब देश की जनता सब जान चुकी है। एंव भाजपा का असली लोगों के सामने उजागर हो चुका है। राजद पार्टी देश से नफरत की राजनीति को खत्म करेंगे। तथा जहां बिहार राज्य को विकसित बनाएंगे। वहीं देश को भी विकसित बनाने का अहम रोल अदा करेगें।



Post a Comment