Top News

बुद्ध चर्चा आयोजन का हुआ शुभारंभ बनी 11 सदस्यीय आयोजन समिति

पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़

अम्बेडकर सेवा सदन में बौद्ध/ बुद्ध अनुयायियों की एक बैठक हुई। अम्बेडकर सेवा सदन के अध्यक्ष श्री जीन्नत लाल राम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में महामना बुद्ध /  बौद्ध दर्शन के प्रचार-प्रसार हेतु विस्तार पूर्वक विचार विमर्श/ चर्चा किया गया और पूर्णिया में बुद्ध चर्चा आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 11(एग्यारह) सदस्यों की बुद्ध चर्चा आयोजन समिति का गठन किया गया है


इस समिति में संजय सिन्धु को संयोजक और अम्बेडकर सेवा सदन के अध्यक्ष जीन्नत लाल राम, संस्थापक शंभू प्रसाद दास, हरिलाल पासवान, प्रदीप पासवान, श्याम बाबू कुशवाहा, अनिरुद्ध मेहता,हजारी मेहता, अधिवक्ता अजय कुमार,राणा प्रसाद यादव,अजय स्वर्ण को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर यह निर्णय लिया गया कि 28 अप्रैल शुक्रवार को पूर्णिया जिले में बुद्ध चर्चा आयोजन का शुभारंभ/ शुरुआत किया जायेगा


यह आयोजन शहर के टैक्सी स्टैंड स्थित अम्बेडकर सेवा सदन में सायं/ संध्याकाल 05 बजे से 07 बजे तक किया जाएगा।उपर्युक्त जानकारी देते हुए बुद्ध चर्चा आयोजन समिति के संयोजक संजय सिन्धु ने बताया कि उपरोक्त आयोजन महाराष्ट्रा के धम्म प्रचारक उपाशिका अधिवक्ता शीतल दीदी मुख्यप्रवचनकर्ता होंगे। जिसकी तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है।उन्होंने शहर के तमाम से बुद्धिजीवियों एवं महिलाओं से इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।बैठक में उपर्युक्त लोगों के अलावे कई अन्य लोग  भी उपस्थित थे |

Post a Comment

Previous Post Next Post