Top News

पूर्णिया में पहली बार लोअर स्लीपर सेवा के साथ पटना के लिए बस सेवा शुरू

  


पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के तत्वाधान में पूर्णिया से पहली बार लोअर स्लीपर सुविधा एवं यात्रियों की सुरक्षा की सुविधा के साथ-साथ  कौटल्या टूरिज्म ने पूर्णिया से पटना और पटना से पूर्णिया के लिए बस सेवा का किया शुभारंभ ।कौटल्या टूरिज्म के प्रोपराइटर कल्याण कुमार ने बताया कि यह सेवा बिहार सरकार के पर्यटन विकास निगम के संरक्षण में पूर्णिया से बस सेवा पहली बार शुरू किया गया है


जिसमें सभी तबके और उम्र के यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ सुविधाओं को देखते हुए VLTD लगवाया गया है व सीसीटीवी कैमरा और वृद्धि यात्रियों के लिए लोअर स्लीपर दिया गया है सामान्य किराया पर यात्री पूर्णिया से पटना एवं पटना से पूर्णिया की यात्रा इस बस के माध्यम से कर पाएंगे साथ ही सरकार द्वारा दिए गए

अनिवार्य सेवा VLTD डिवाइस यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है जिससे यात्री को सफर के दौरान सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की असुविधा होने पर VLTD डिवाइस के पैनिक बटन दबाकर पुलिस प्रशासन से मदद ले पाएंगे!सफर में चल रहे यात्रियों ने भी बस में दिए गए सुविधाओं को काफी सराहा!

Post a Comment

Previous Post Next Post