अमौर/सनोज कुमार
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन मे पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख असमेरून के द्वारा किया गया। बैठक का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह के द्वारा किया गया। बैठक मे अंचलाधिकारी सहदुल हक , पंचायत राज पदाधिकारी सुमन लता, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रशांत कुमार राय , थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद,एम ओ दिनेश पासवान,शिक्षा पदाधिकारी धनेश्वर प्रसाद सिंह, सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे। बैठक में पूर्व मुद्दों एवं नए मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें ग्रामीण विकास के मुद्दों चर्चा किया गया। प्रखंड के पंचायतों में संचालित योजनाओं से संबंधित विचार-विमर्श हुई, कई योजनाओं को संचालित करने हेतु प्रस्ताव भी लिए गए
जिसमें मुखिया ज्ञानडोभ शाहबुद्दीन, गुलाम अजहर अब्दुल कुद्दुश सहित अन्य मुखियाओं ने प्रधानमंत्री आवास के योजना पर विशेष चर्चा किया। जिसमें पंचायत में प्रधानमंत्री आवास आवंटन अभी तक नहीं हुआ है। इसपर बीडीओ ने बताया कि ऊपर से आवंटित नहीं हुआ है। जिस कारण के पंचायतों में इंदिरा आवास का लक्ष्य शुन्य है, विभाग द्वारा आवंटित होते ही उपलब्ध कराया जाएगा। शौचालय का निर्माण का भुगतान नहीं होने पर सदन मे जनप्रतिनिधियों द्वारा गहमा- गहमी के साथ चर्चा किया गया।भूगतान नहीं होने पर नराजगी व्यक्त किया गया। सदन मे सदस्यों द्वारा कर्मचारियों द्वारा लगान से लेकर अन्य जमीन सम्बंधित मामलों में कर्मचारियों द्वारा मनमानी करने कि आरोप लगाया है। इस सम्बंध अंचलाधिकारी ने बताया कि जनप्रनिधियो के साथ कर्मचारियों द्वारा एक विशेष बैठक कर जल्द सामाधान कराया जाएगा
साथ ही बीडीओ ने सदन मे कहा कि जिस कर्मचारियों के ऊपर आरोप लगाया जाता है उसमें लिखित रूप मे आवेदन देने का अनुरोध जनप्रतिनिधियो से किया, आपूर्ति पदाधिकारी से पूछा गया कि जिस कार्ड धारी आधार से लिक नहीं है उनको अनाज नहीं मिलता है, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा सदन मे बताया कि जो कार्ड धारी का आधार से लिक नहीं है वह अविलम्ब लिंक करावा लेने का अनुरोध किया। अन्य सारी मुद्दों पर विचार विमर्श के बाद सदन की कार्यवाही समाप्त किया गया। बैठक मे मुखिया संघ अध्यक्ष गुलाम अजहर, कृषि पदाधिकारी धर्मेन्द्र चौधरी,शाखा प्रबंधक सैयद मोहम्मद समसुज्जोहा बीईओ धनेश्वर प्रसाद सिंह अब्दुल करीम नियाज़ आलम जाकीर आलम बहरुद्दीन आलम इरशाद आलम अनवारुल रमेश कुमार सहित सभी अधिकारी एवं सभी जनप्रतिनिधि लोग मौजूद थे।



Post a Comment